
https://www.knowledgeplanet.online
बच्चों में दस्त और कब्ज के घरेलू उपचार।
- ByAnkit Mourya --
- 2023-02-25
बच्चों में दस्त और कब्ज के घरेलू उपचार।
बच्चों में दस्त
- सोंठ का चूर्ण 125 मि.ग्रा. की मात्रा में गुड़ में मिलाकर देने से बच्चे को दस्त से राहत मिलती है।
- 60 से 125 मि.ग्रा. की मात्रा में कपूर रस शहद के साथ सुबह-शाम देने से विशेष लाभ होता है।
- जौ का पानी और अण्डे की सफेदी को घोलकर बार-बार थोड़ा-थोड़ा पिलाते रहने से लाभ होता है।
- यदि शिशु बार-बार हरे रंग के दस्त करता है तो थोड़ा सा एरंडी का तेल यानि कैस्टर ऑयल चटाएं।
- सॉफ और सोंठ का काढ़ा बनाकर शिशु को 1-2 चम्मच की मात्रा में पिलाएं।
- जायफल घिसकर शहद के साथ बच्चे को सुबह-शाम चटाएं।
- मीठे सेब का रस कपड़े से छानकर समय-समय पर पिलाने से मोशन्स (दस्त) रुक जाते हैं और खून व शरीर में लिक्विड की कमी भी दूर हो जाती है।
- बच्चे को फलों का रस, सब्जियों का रस और पानी थोड़ी-थोडी देर में पिलाएं। इससे बच्चे को कमजोरी नहीं होगी।
- अगर बच्चे को लगातार पतले दस्त हो रहे हैं तो 1 ग्राम खसखस पीसकर 10 ग्राम दही में मिलाकर देने से दस्त की तकलीफ दूर होती है।
- दस्त हो रहे हों तो भी बच्चे का दूध बंद न करें, बल्कि साथ-साथ नारियल पानी, अनार का रस, सेब का रस और नींबू पानी दें।
बच्चों में कब्ज
- नीम के तेल का फाहा गुदामार्ग में लगाने से क़ब्ज़ की शिकायत दूर होती है ।
- रात को भिगोए हुए छुआरे का पानी बच्चे को आवश्यकतानुसार 3-4 बार पिलाएं। इससे क़ब्ज़ की शिकायत दूर होगी।
- बड़ी हरड़ को पानी के साथ घिसकर उसमें मूंग के दाने के बराबर काला नमक मिलाएं। इसे कुछ गुनगुना करके आवश्यकतानुसार दिन में 2-3 बार दें। अवश्य लाभ होगा।
- एक बड़े साइज का नींबू काटकर रात्रि भर ओस में पड़ा रहने दें, फिर प्रातः काल एक गिलास चीनी के शरबत में उस नींबू को निचोड़कर तथा शरबत में नाममात्र का काला नमक डालकर पीने से कब्ज़ निश्चित रूप से दूर हो जाता है।
- कच्चे बेल फल का गूदा खाने या इसका शर्बत पीने से कब्ज़ दूर होता है। इससे दस्त नहीं लगेंगे बल्कि बंधकर शौच होगा।
- सवेरे उठकर खाली पेट दो सेब दांतों से काटकर खाइये, कब्ज़ नहीं रहेगी।
- बारीक कपड़े पर पुल्टिस की तरह मिट्टी लपेटकर रातभर अपने पेडू पर रखिए। सवेरे मल बधा हुआ तथा खुलासा आएगा।
- रात्रि को सोने से पूर्व 1 चम्मच मधु एक गिलास ताजे पानी में मिलाकर लीजिए। कब्ज़ नहीं होगी।
- दो बड़े, पीले, पके संतरों का रस प्रातः नाश्ते से भी पहले पियें। एक हफ्ते में पुराने से पुराना क़ब्ज़ दूर हो जाएगा।
यह भी पढ़ें ..... - क्या है लार की उपयोगिता भोजन के लिए जाने इस रिपोर्ट में ? What Is The Usefulness Of Saliva For Food, Know In This Report ?सोने के ये नियम रखते हैं इन रोगों से दूर। These Rules Of Sleeping Keep Away From These Diseases. लार दुनियाँ की सबसे अच्छी औषधि है। इसमें औषधीय गुण बहुत अधिक है। किसी चोट पर लार लगाने से चोट ठीक हो जाती है। लार पैदा होने में एक लाख ग्रन्थियों का काम होता है। जब कफ बहुत बढ़ा हुआ हो तभी आप थूक सकते हैं अन्यथा लार कभी नहीं थूकना चाहिए। सुबह की लार बहुत क्षारीय होती है। इसका PH 8.4 के आस-पास.... आगे पढ़ें
- सोने के ये नियम रखते हैं इन रोगों से दूर। These Rules Of Sleeping Keep Away From These Diseases. दोपहर में ज्यादातर बायें तरफ (वामकुक्षी) होकर लेटना चाहिए। खाना खाने के बाद 10 मिनट वज्रासन में जरूर बैठें। दोपहर में जरूरी है और रात में टहल सकते हैं। विश्राम करते समय सिर सूर्य की दिशा में हो तो सबसे अच्छा है। सोते हुये साँस लेते समय पेट फुलना और पचकना चाहिए। काम करते समय हमेशा छाती से साँस लेनी चाहिए। रात में....आगे पढ़ें
- जानें लोटे से पानी पीना मानव शरीर को कितना लाभदायक है ? Know How Beneficial Is Drinking Water From Lote To The Human Body? गिलास भारत का नहीं है, गिलास यूरोप से आया है, और यूरोप में पुर्तगाल से आया है। भारत का लोटा है। लोटा जो गोलाकार में होता है। लोटा कभी भी एक रेखिय नहीं होता है। एक रेखिय बर्त्तन अच्छे नहीं होते हैं। लोटे में पानी रखने से पात्र का गुण पानी में आ जाता है। हर गोल चीज का सर्फेसटेन्सन कम है क्योंकि गोल वस्तुओं का सर्फेस एरिया कम है। अत: पानी का भी सर्फेसटेन्सन गोल वस्तु यानी लोटे जैसी आकार....आगे पढ़ें
- क्या आप जानते हैं पानी पीने के सही नियम क्या हैं । Do You Know What Are The Correct Rules For Drinking Water? भोजन के अन्त में या बीच में पानी पीना विष पीने के बराबर है। कम से कम डेढ़ घण्टे के बाद पानी पीना चाहिए। खाया हुआ भोजन डेढ़घण्टे तक जठर अग्नि के प्रभाव में रहता है। किसान और मेहनत के काम करने वाले लोगों के लिए 1 घण्टे बाद पानी पीना चाहिए। जानवरों के शरीर में चार घण्टें तक जठर अग्नि का प्रभाव होता है। पहाड़ी क्षेत्र में अग्नि का असर दो से ढाई घण्टे तक रहेगा। भोजन के पहले....आगे पढ़ें
- जानें शरीर के वेगों (जैसे - नींद, हँसी, प्यास, पेशाब, भूख, जम्हाई, वीर्य इत्यादि) को रोकने से होते हैं रोग। Know that diseases are caused by stopping the velocities of the body (such as sleep, laughter, thirst, urination, hunger, yawning, semen etc.). शरीर के वेगों को कभी नहीं रोकना चाहिए जैस नींद एक वेग है, इसे रोकना नहीं चाहिए क्योंकि वेगों को रोकने से भी बीमारियां उत्पन्न होती हैं। हँसी सहज रूप में आ रही है तो कभी मत रोकें। हँसी शरीर में बनने वाले कुछ अलग-अलग रसों (अलग-अलग ग्रंथियों से उत्पन्न होती है) के कारण पैदा होती है। मस्तिष्क में....आगे पढ़ें
Comment